Delhi NCRNational

स्वास्थ्य विभाग ने किया सतर्क , कोरोना का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 10 हजार से अधिक नए केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना एक फिर रफ्तार पकड़ने लगी है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 10, 753 मामले सामने आए हैं। इसी के साथ डेली पॉजिटिविटी रेट 6.78 फीसदी रिकॉर्ड किया गया है। यह शुक्रवार को 5.01 प्रतिशत था। वहीं सात दिनों की पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो यह 4.49 प्रतिशत दर्ज हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने राज्यों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

शुक्रवार को देश में कोरोनो की वजह से 29 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा केरल में 9 लोगों की मौत हुई। दिल्ली में शुक्रवार को 1500 से अधिक कोरोना केस दर्ज किए गए। वहीं संक्रमण दर करीब 28 फीसदी रही। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 27.77 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया।

देश में मिल रहे ज्यादातर कोविड केस में XBB.1.16 वैरिएंट आ रहा सामने

भारत में मिल रहे कोरोना मामलों में ज्यादातर केस नए वैरिएंट XBB.1.16 के सामने आ रहे हैं। जीनोम सीक्वेंसिंग पर नजर रखने वाली संस्था INSACOG के मुताबिक, देश में रोजाना सामने आ रहे कोरोना मामलों में 38।2 प्रतिशत केस XBB.1.16 वैरिएंट के हैं।

क्या है XBB वैरिएंट?

XBB.1.16 कोरोना के सब वैरिएंट ओमिक्रॉन का वैरिएंट बताया जा रहा है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, XBB.1.16, XBB.1.5 से 140 प्रतिशत तेजी से फैल सकता है। यह XBB.1.5 की तुलना में कहीं अधिक आक्रामक है और शायद XBB.1.9 वैरिएंट से भी तेज है। हालांकि, कोरोना के नए वैरिएंट के लक्षण पहले की तरह ही हैं। इसमें अभी तक कोई भी नया लक्षण सामने नहीं आया है। मौसम बदलने के कारण फ्लू के मामलों में भी वृद्धि हुई है, ऐसे में कोरोना के मामलों में भी इजाफा हुआ है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!