National

बस और कंटेनर में जोरदार टक्कर, 1 की मौत, 10 घायल

महाराष्ट्र। मुंबई पुणे एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। सोमवार सुबह करीब 7 बजे मुंबई की तरफ जाने वाली लेन पर एक बस और एक कंटेनर के बीच टक्कर हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि 10 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार शादी समारोह के बाद सिंधुदुर्ग से शहापुर लौट रही निजी बस को एक कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। बस में 35 यात्री सवार थे। टक्कर के कारण बस चालक बस से बाहर गिर गया और कंटेनर के नीचे आकर उसकी मौत हो गई। फिलहाल घटनास्थल से वाहनों को हटा दिया गया है और यातायात शुरू हो गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!