National

तमिलनाडु और पुडुचेरी में तूफान मचाने वाला है कहर, भारी बारिश का अलर्ट

Cyclone Fengal updates:  भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में तेज़ हो रहे चक्रवात फेंगल से होने वाली भारी बारिश के कारण पुडुचेरी में शुक्रवार और शनिवार को स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. अगले 48 घंटों में चक्रवात के और मज़बूत होने की संभावना है, जिससे तमिलनाडु के तटीय इलाकों, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश होगी और तेज हवाएं चलेंगी. आईएमडी ने बाढ़ को लेकर अलर्ट किया है.

पुडुचेरी के गृह मंत्री ए नमस्सिवयम ने घोषणा की कि पुडुचेरी और कराईकल में निजी और सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों सहित सभी स्कूल और कॉलेज बारिश के कारण शुक्रवार से दो दिनों के लिए बंद रहेंगे.

चेन्नई क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एस बालचंद्रन ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव का क्षेत्र वर्तमान में नागपट्टिनम से लगभग 310 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व, पुडुचेरी से 410 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व तथा चेन्नई से 480 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में स्थित है.

Related Articles

Back to top button