International

Mizoram में साढ़े आठ करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त

आइजोल : दक्षिणी मिज़ोरम के लुंगलेई जिले में 8.7 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की गई और इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Related Articles

उन्होंने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लुंगलेई की जिला विशेष शाखा (डीएसबी) ने बुधवार को तल्वांग पुल और पुकपुई के निकट एक इलाके से 1.74 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया। उन्होंने बताया कि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो कि चम्फाई जिले के मूल निवासी हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ रोधी अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस अभियान में दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया और उन पर किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। 

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!