National

हाईकोर्ट के जजों को मिली जान से मारने की धमकी…मामला दर्ज

बेंगलुरु। कर्नाटक उच्च न्यायालय के 6 न्यायाधीशों को जान से मारने की धमकी मिली है। उगाही को लेकर जजों को धमकी दी गई है। यह धमकी तीन भाषाओं में व्हाट्सएप पर भेजे गए हैं। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। ब​ताया जा रहा है कि, एक अज्ञात व्यक्ति ने हाई कोर्ट के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) को व्हाट्सएप मैसेज के जरिए धमकी दी है और कहा है कि अगर आप 50 लाख रुपए नहीं भेजोगे तो हाई कोर्ट के जजों को जान से मार दूंगा। घटना 12 जुलाई की है, लेकिन मामला प्रकाश में देर से आई।

मिली जानकारी के अनुसार, इस संबंध में सेंट्रल सीईएन (साइबर इकोनॉमिक्स एंड नारकोटिक क्राइम) पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, किसी अज्ञात व्यक्ति ने हाई कोर्ट में कार्यरत जनसंपर्क अधिकारी मुरुली को व्हाट्सएप संदेश भेजा और उन्हें धमकी दी। जनसंपर्क अधिकारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईटी अधिनियम और आपराधिक साजिश सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

तीन भाषाओं में दी धमकी

बताया जा रहा है कि, 12 जुलाई को शाम करीब 7 बजे मुरुली के वॉट्सऐप पर एक गुमनाम शख्स ने मैसेज भेजा। इसमें लिखा था, ’50 लाख रुपए पाकिस्तान के एलाइड बैंक लिमिटेड के बैंक खाता नंबर में भेजे जाने चाहिए।’ पुलिस ने कहा कि अगर पैसे का भुगतान नहीं किया गया, तो उच्च न्यायालय के न्यायाधीश मोहम्मद नवाज, एचटी नरेंद्र प्रसाद, अशोक जी निजगन्नावर, एचपी संदेश, के नटराजन और वीरप्पा को दुबई गिरोह की ओरसे मार दिया जाएगा। इसके अलावा शख्स ने हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू भाषा में भी धमकी भरे मैसेज भेजे हैं। सेंट्रल साइबर इकोनॉमिक्स एंड नारकोटिक क्राइम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!