ChhattisgarhRajnandgaon

गृहमंत्री अमित शाह ने फूंका चुनावी बिगुल, कहा, सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को बनाया कांग्रेस का ATM

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजनांदगांव पहुंचे। उन्होंने भाजपा की परिवर्तन महासंकल्प रैली को संबोधित किया। रैली के संबोधन के बाद अमित शाह जिले के चारों प्रत्याशियों के नामांकन में भी शामिल हुए। नामांकन भरने वालों में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह प्रमुख चेहरा थे।

Related Articles

3 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में कमल खिलेगा कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के लिए छत्तीसगढ़ के बेटे भुनेश्वर साहू को मार दिया। इसलिए बीजेपी ने भुनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू को मैदान में उतारा हैं। उन्होंने कहा, जन समूह बताने के लिए ये काफी है कि 3 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में कमल खिलने वाला है। इसकी जानकारी मैं शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी दूंगा।

हमारे पीएम ने राज्य बनाया अमित शाह ने कहा छत्तीसगढ़वासियों चुनाव की घोषणा के बाद पहली बार रैली करने आया हूं। यहां की जनता को याद दिलाने आया हूं कि छत्तीसगढ़ को राज्य हमारे प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया है और राज्य बनने के बाद ही ओबीसी, पिछड़ा वर्ग हो, आदिवासी हो सभी वर्ग का विकास हुआ।

छत्तीसगढ़ी राज्य भाषा बनाए का काम बीजेपी ने कियाछत्तीसगढ़ी भाषा को छत्तीसगढ़ी राज्य भाषा बनाए का काम बीजेपी ने किया। आने वाला चुनाव विधायक चुनाव जीतने का चुनाव नही हैं। बल्कि प्रदेश का भविष्य लिखने का चुनाव है।
 गृहमंत्री अमित शाह ने फूंका चुनावी बिगुल, कहा, सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को कांग्रेस का ATM बनाया

एक नजर में अमित शाह का भाषण…

  • 100 दिन तक रोजगार देने वाला पहला राज्य बना
  • 5 साल में भूपेश बघेल ने 20 टका भूपेश कका बनाने का काम किया
  • छत्तीसगढ़ को कांग्रेस ने करप्शन चैन बनाया
  • कोयला घोटाला, गरीब अन्नं योजना, गौठान घोटाल किया
  • भूपेश बघेल सरकार कटकी और पटकी की सरकार है

मंच  पर ये रहे  मौजूद

गौरतलब है कि आचार संहिता लगने के बाद अमित शाह का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को करीब 11 बजे रायपुर के विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचे। राजनादंगांव में जनसभा को संबोधित किया। मंच पर अमित शाह,के साथ पूर्व सीएम रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद सरोज पांडेय, खैरागढ़ प्रत्याशी विक्रांत सिंह, सजा प्रत्याशी ईश्वर साहू, मोहला मानपुर से प्रत्याशी संजीव शाह भी मंच पर मौजूद रहे।

कांग्रेस ने पांच सालों में प्रदेश के साथ पक्षपात

शाह के संबोधन के पहले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सभा को संबोधित किया। अपने भाषण में कांग्रेस सरकार में पांच साल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री के नाते मुझे 15 साल अवसर मिला। इस दौरान भाजपा ने इस क्षेत्र का विकास किया। जबकि कांग्रेस ने पांच सालों में प्रदेश के साथ पक्षपात किया।

महादेव एप में हजारों करोड़ रुपए का घोटाला

रमन सिंह ने कहा अगर कांग्रेस से बदला लेना है तो उसे हराना होगा। बीते 5 साल में 15 हजार करोड़ का घोटाला कांग्रेस ने किया। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में कीर्तिमान हासिल किया है। गोबर में बेइमानी, महादेव एप में हजारों करोड़ रुपए का घोटाला किया। Psc के छात्रों को आग्रह करना चाहूंगा कि अब बदलने का समय आ गया है। भाजपा के प्रत्याशी आज मेरे साथ हैं। राजनांदगांव की जनता हमारे सभी प्रत्याशियों को आशीर्वाद दे।

भाजपा ने  90 में से 85 सीटें  घोषित

बता दें, विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी दल भाजपा ने अब तक कुल 90 में से 85 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है, जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस ने 30 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। भाजपा ने तीन बार के पूर्व मुख्यमंत्री सिंह को उनकी पारंपरिक राजनांदगांव सीट से मैदान में उतारा है।

छत्तीसगढ़ में पहली बार गोबर घोटाला हुआ

पत्रकारों के द्वारा पूछे गए सवाल कि गिरीश देवांगन को राजनांदगांव विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है इस पर उन्होंने कहा कि मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस का ही होता है। हम मजबूती से लड़ेंगे। इस बार भारतीय जनता पार्टी सरकार बना रही है। भूपेश बघेल के बयान के अनुसार भाजपा अडानी की पार्टी है। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा भूपेश बघेल सोनिया गांधी के atm बनकर रह गई है। देश में तो चारा घोटाला सुना था, पर छत्तीसगढ़ में पहली बार गोबर घोटाला हुआ है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!