National

13 December Ka Rashifal: मिथुन, सिंह और कन्या राशि का दिन रहेगा बढ़िया, 13 दिसंबर का जानें राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 13 दिसंबर 2023 को बुधवार का दिन रहेगा और मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी. इस दिन ज्येष्ठ और मूल नक्षत्र रहेगा. आज बुधवार को शूल योग और गण्ड योग रहेगा. चंद्रमा का संचार सुबह 11:05 तक वृश्चिक राशि में, उसके बाद धनु राशि पर रहेगा. बुधवार, 13 दिसंबर को दोपहर 12:20 से 01:40 तक राहुकाल रहेगा.

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बता रही है कि, 13 दिसंबर को आज गजकेसरी योग बनने से अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. बुद्धि कौशल से किए गए कामों में धनु राशि वालों को सफलता मिलेगी. कुंभ राशि वालों का जीवनसाथी के साथ मदभेद हो सकता है. वहीं मीन राशि वाले सामाजिक कामों में रुचि लेंगे. एस्ट्रोलॉजर डॉ. अनीष व्यास से आइए जानते हैं. आज बुधवार, 13 दिसंबर का दिन (Rashifal) मेष से लेकर मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा.

मेष राशि (Aries): गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे. पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी. आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं. उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी. उपाय- संकट मोचन का पाठ करें.

वृषभ राशि (Taurus): संबंधित अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी. रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे. उपाय- गणेश जी के दर्शन करें.

मिथुन राशि (Gemini): पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी और भागदौड़ रहेगी. गजकेसरी योग बनने से धर्म गुरु या उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा. दांपत्य जीवन सुखमय होगा. उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें.

कर्क राशि (Cancer): बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा. जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा. रिश्तों में मजबूती आएगी. रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. उपाय- गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं.

सिंह राशि (Leo): भावुकता में नियंत्रण रखें. व्यर्थ का तनाव और उलझनें मिल सकती हैं. दांपत्य जीवन सुखमय होगा. पारिवरिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आर्थिक मामलों में प्रगति होगी. उपाय- पक्षियों को दाना डालें.

कन्या राशि (Virgo): आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी. जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी. शासन सत्ता का सहयोग रहेगा. मैत्री संबंध मधुर होंगे. व्यय भी होगा और नए संबंध भी बनेंगे. उपाय- भगवान शिव के दर्शन करें.

तुला राशि (Libra): पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा. भागदौड़ रहेगी. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है. रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे. उपाय-मछलियों को आटा डालें.

वृश्चिक राशि (Scorpio): दांपत्य जीवन सुखमय होगा. रिश्तों में मधुरता आएगी. पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें.

धनु राशि (Sagittaius): गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी. शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा. बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा. पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी. उपाय-कन्या को भोजन कराएं.

मकर राशि (Capricorn): रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे. दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी. पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे. उपाय- भगवान शिव के दर्शन करें.

कुंभ राशि (Aquarius): उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी. दांपत्य जीवन में मतभेद हो सकते है. महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा. किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. उपाय- गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.

मीन राशि (Pisces): दांपत्य जीवन सुखमय होगा. व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा. सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे. रिश्तों में मजबूती आएगी. दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी. उपाय- हनुमान जी के दर्शन करें.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!