National

मॉर्टिन जलाने से घर में लगी आग, 6 लोगों की दम घुटने से मौत

नई दिल्ली। दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक घर में 6 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह लोग रात में गद्दे पर मॉर्टिन जलाकर सो गए थे, जिससे गद्दे ने आग पकड़ ली। जिसके बाद 6 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई।

पुलिस को शुक्रवार सुबह 9 बजे सूचना मिली थी कि एक घर में आठ लोग अचेत मिले हैं, सभी को जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसमें से छह को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक शास्त्री पार्क में मछली मार्केट के पास रहते थे। पुलिस ने बताया कि छह लोगों की जलने और घुटन के कारण मौत हुई है। मरने वालों में 4 पुरुष और 1 महिला है। इसके अलावा डेढ़ साल के बच्चे की भी मौत हो गई है। दो लोगों का इलाज चल रहा है। जलने के कारण इनको अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायलों में 15 साल की एक बच्ची और 45 साल के अधेड़ हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!