Balod

पति ने प्रेमिका के साथ की आत्महत्या…शादी के सप्ताह भर बाद विधवा हुई दुल्हन

बालोद। जिले में एक युवक ने अपनी शादी के हफ्तेभर बाद ही प्रेमिका के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की लाश पेड़ पर फंदे से लटकती हुई मिली है। मृतक युवक की पत्नी शादी की बाद की रस्मों के लिये मायके गई हुई है। मामला सूरेगांव थाना क्षेत्र का है।

Related Articles

जानकारी के मुताबिक, युवक विकास उर्फ विक्की बांधव (23 वर्ष) की शादी एक हफ्ते पहले डोंगरगढ़ के कातुलवाह गांव की रहने वाली युवती से हुई थी, लेकिन विकास रेशम निषाद (19 वर्ष) नाम की युवती से प्यार करता था। रेशम सूरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गंधरी की रहने वाली थी। मई के शुरुआत में विकास की शादी हो गई। शादी के बाद दुल्हन रस्मों के लिये मायके चली गई, जिसे थोड़े दिनों के बाद युवक को लाने जाना था। युवक के परिजनों ने बताया कि वह शुक्रवार रात 9 बजे घर से निकला। इसके बाद युवक और उसकी प्रेमिका ने सिंगारपुर और सिबदी के बीच पेड़ पर फंदा बनाकर एक साथ फांसी लगा ली

शनिवार सुबह ग्रामीणों ने युवक और युवती की लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को फांसी के फंदे से उतारा। दुपट्टे और गमछे को जोड़कर एक ही फंदा बनाया गया था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, जिससे दोनों की शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों ने बताया कि उन्हें दोनों के प्रेम प्रसंग की कोई जानकारी नहीं थी। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!