Bollywood

Lucky Plants: आर्थिक तंगी से उबरना है तो आज ही घर में लगाएं ये 3 चत्मकारी पौधे, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

Vastu Shastra, Lucky Plants For Wealth: पेड़ और पौधे ना सिर्फ घर को खूबसूरत बनाते हैं, बल्कि कुछ पौधों को घर में लगाने से सुख-समृद्धि का भी आगमन होता है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में भी घर में पौधे लगाने को बेहद ही शुभ माना गया है। आपने देखा होगा कि ज्यादातर लोग अपने घरों में आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए मनी प्लांट (Money Plant) का पौधा लगाते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं मनी प्लांट के अलावा भी कई ऐसे पौधे हैं, जो हमें ताजी हवा देने के साथ ही हमारी किस्मत को भी रातोंरात चमका देती हैं। इन पौधों को आप घर के आंगन या गार्डन में लगा सकते हैं। तो आईये जानते हैं किन – किन पौधों को घर में लगाने से धन का आगमन बना रहता है।

अनार का पौधा– अनार ना सिर्फ आपके हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि घर में इसके पौधे को लगाने से आपकी किस्मत भी चमक सकती है। वास्तु की मानें तो अनार का पौधा घर में लगाने से कर्जों से मुक्ति दिलाता है। अनार का पौधा लगाते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें कि इसे घर के आग्नेय कोण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में न लगाएं। क्योंकि इस दिशा में लगाने से इसका उल्टा असर पड़ता है।

बांस का पौधा– वास्तु शरस्त्र में बांस के पौधे को बेहद ही शुभ बताया गया है। वास्तु के अनुसार, अगर इसे उत्तर-पूर्व या फिर उत्तर दिशा में लगाते हैं तो आपके घर में जीवन भर पैसों की कभी कमी नहीं हो सकती है। इस पौधे को लगाने के बाद आपकी किस्मत बिलकुल पूरी तरह से बदल जाएगी।

नीम का पेड़- घर में नीम का पेड़ अच्छी ऊर्जा को बढ़ावा देता है। नीम के पत्ते का इस्तेमाल अक्सर घाव को सही करने के लिए किया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने घर के ईशान कोण में नीम का पेड़ लगाना चाहिए। इस पौधों को घर में लगाने से आपकी सभी प्रकार की तकलीफे दूर हो जाती है। घर में धन – धान्य की कमी नहीं होती है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!