इन बड़े प्राइवेट बैंक में है आपका पैसा, तो अभी पढ़ें ये खबर

Private Bank: भारत मे सरकारी के साथ ही कई प्राइवेट बैंक मौजूद हैं। अब सरकार प्राइवेट बैंक में कुछ बदलाव करने जा रही है। सरकार इन निजी क्षेत्र के बैंकों के लिए कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने जा रही है। निजी क्षेत्र के बैंक जिनमें HDFC, ICICI और Axis बैंक शामिल हैं।
इन सभी बैंकों के बारे में कुछ बातें सामने आई हैं। SBI बैंक जोकि एक सरकारी बैंक है उसे छोड़कर इन प्राइवेट बैंक को लेकर फैसला लिया गया है। को जारी किया गया है क्योंकि यह बैंक एक सरकारी बैंक है। अगर आप इन बैंकों के ग्राहक हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत फायदेमंद है।
आपको बता दें कि सरकारी योजनाओं का लाभ, एफडी, ब्याज दरों आदि के लाभ आरबीआई ही निर्धारित करती है। अब सरकार के द्वारा कुछ अहम फैसले लिए गए हैं जिससे कि इन बैंक के खाता धारकों को बहुत फायदा होने वाला है।
सरकार ने लिया फैसला
भारत सरकार ने तीन निजी क्षेत्र के बैंकों के लिए विदेशी खरीद पर वित्त सेवाएं प्रदान करने की अनुमति दी है। पहले ये अधिकार सिर्फ सरकारी बैंक के पास था, लेकिन अब सरकार के द्वारा इन नियमों में बदलाव किया गया है। अब ये सेवाएं निजी बैंक अपने खाता धारकों को दे सकती हैं।
इसके साथ ही सरकार ने इन बैंकों को अनुमति दी है कि इन बैंकों को 1 वर्ष के लिए 2 हजार करोड़ की पूंजी दी जा सकती है। सरकार ने इसे एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक को एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। यह पहली बार है जब सरकार के द्वारा एक साथ तीन बैंकों को विदेशी खरीद पर वित्तीय सेवाएं प्रदान करने की अनुमति दी गई है।
इन बैंकों की नियमित रूप से निगरानी करने के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा एक आदेश जारी किया गया है। ताकि कुछ गलत होने पर इन बैंकों पर कार्रवाई हो सके।









