National

प्रधानमंत्री से मिलना गुनाह है तो मैं सज़ा भुगतने को तैयार – आचार्य प्रमोद कृष्णम

उत्तर प्रदेश। कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम के निष्कासन की ख़बरों के बीच उनका बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि,अगर प्रधानमंत्री से मिलना कोई जुर्म या गुनाह है तो मैं इसकी साझा भुगतने को तैयार हूँ।

दरअसल, बीते दिन गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक निष्कासन का आदेश खूब वायरल हो रहा था। यह आदेश आचार्य प्रमोद कृष्णम के नाम पर था। आदेश में कहा गया था कि, आचार्य प्रमोद कृष्णम को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। हालांकि इस पत्र को लेकर कांग्रेस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था और न ही इसका खंडन किया गया था। इस सम्बन्ध में शुक्रवार को मीडिया बात करते हुए कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बयान दिया है।

मीडिया को बयान देते हुए कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, भारत के प्रधानमंत्री से मिलना कोई गुनाह नहीं है, उन्हें श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह के लिए आमंत्रित करना भी कोई गुनाह नहीं है और अगर यह गुनाह है तो मैं इसकी सज़ा भुगतने के लिए तैयार हूं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!