National

रामलला के दर्शन को जा रहे हैं… तो ये खबर आपके लिए, बदल रहा दर्शन-आरती का वक्त

तीन अक्तूबर  यानी कल से रामलला की दर्शन अवधि में बदलाव किया गया है। तीन अक्तूबर से श्रद्धालुओं को राम मंदिर में सुबह सात बजे से दर्शन के लिए प्रवेश मिलेगा। मंदिर में दर्शन रात नौ बजे तक जारी रहेगा। रामलला की आरती के समय में भी बदलाव किया गया है।

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से रामलला के दर्शन की नई समय सारिणी जारी की गई है। राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि अब शरद ऋतु शुरू हो रही है। ऐसे में रामलला की दर्शन अवधि में कुछ बदलाव किया गया है। रामलला की मंगला आरती जो अब तक सुबह चार बजे होती थी, वह अब 4:30 बजे होगी। साथ ही रामलला की श्रृंगार आरती सुबह छह बजे के बजाय 6:30 बजे होगी। दर्शन अब तक सुबह 6:30 बजे शुरू होता था, वह अब सुबह सात बजे शुरू होगा।

इसी तरह दोपहर 12 बजे रामलला को भोग अर्पित किया जाएगा। दोपहर की आरती यानी भोग आरती दोपहर 12:15 बजे होगी। 12:30 से 1:30 बजे तक मंदिर का पट बंद रहेगा। मंदिर का पट दोपहर 1:30 बजे फिर खुलेगा। रामलला की संध्या आरती शाम सात बजे ही होगी। इसके बाद श्रद्धालुओं को रात नौ बजे तक दर्शन प्राप्त होंगे। 9:30 बजे शयन आरती के बाद मंदिर बंद कर दिया जाएगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!