National

IMD ने जारी किया अलर्ट : दिल्ली-एनसीआर के इन इलाकों में होगी हल्की बारिश

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मानसून की विदाई से पहले बारिश मौसम को सुहावना बना रही है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही बारिश हो रही है। हवा के साथ हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया। तापमान में भी गिरावट आ गई है। वहीं इस बारिश की वजह से गाजियाबाद के कई इलाकों में पानी भर गया है। दिल्ली-एनसीआर में बारिश की वजह से जाम लग गया है। शुक्रवार सुबह अंधेरा छा गया था और बारिश होने लगी थी।

हालांकि दोपहर को धूप निकल आई और उमस ने परेशान किया। मौसम विभाग ने शनिवार के साथ ही रविवार को भी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं 19 से 21 सितंबर तक बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह बारिश होने की संभावना जताई थी। इस दौरान 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान था। अनुमान के अनुसार, सुबह सात बजे से कहीं तेज तो कहीं मध्यम स्तर की बारिश हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं सुबह 8:30 बजे तक 004.1 मिमी व शाम साढ़े पांच बजे तक 000.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। मयूर विहार में अधिकतम तापमान 30.4, पूसा में 33.7 डिग्री, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 32.3 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!