National

मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED दफ्तर में पेश हुईं शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत

नई दिल्ली। पत्रा चॉल घोटाले में आरोपों का सामना कर रहे शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी दफ्तर में पेश हुईं। वर्षा राउत को ईडी ने समन भेजकर पूछताछ के लिए तलब किया था। ईडी के अधिकारी आज वर्षा राउत से पूछताछ करेंगे।

पत्रा चॉल घोटाले मामलें में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने कुछ दिन पहले ही संजय राउत से पूछताछ के बाद उनको हिरासत में लिया था। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने कहा है कि जिस मामले में शिवसेना नेता संजय राउत को गिरफ्तार किया गया है, वह पत्रा चॉल पुनर्विकास परियोजना में ₹1,000 करोड़ का घोटाला है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!