ChhattisgarhRaipur

बजरंग दल के प्रदर्शन में मुख्यमंत्री को दी गाली, सीएम ने वीडियो ट्वीट कर कहा – धर्म की आड़ में इन लोगों ने…

रायपुर। राजधानी में बजरंग दल के प्रदर्शन के दौरान एक लड़के ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गाली दे दी। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद ट्वीट कर इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है।

Related Articles

प्रदर्शनकारी लड़के का वीडियो शेयर कर सीएम भूपेश बघेल ने लिखा है कि भगवान राम का नाम लेने से परहेज कर रहा ये बच्चा मुझे गाली दे रहा है। यह बजरंग दल का सदस्य है। धर्म की आड़ में इन लोगों ने हमारे बच्चों को क्या बना दिया है देखिए। मैं इस बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। ईश्वर सभी बच्चों को हनुमान जी की तरह ज्ञानवान और बलवान बनाए।

दरअसल, बुधवार को राजधानी के भगत सिंह चौक में विश्व हिन्दू परिषद् और बजरंग दल का प्रदर्शन चल रहा था, जिसमें कर्नाटक कांग्रेस के घोषणा पत्र में PFI की तर्ज पर बजरंग दल को बैन करने का ऐलान किया गया है। इसका विरोध किया जा रहा था।

सीएम ने कहा था जरूरत पड़ी तो छत्तीसगढ़ में भी बैन करने की सोचेंगे

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए जारी किए गए कांग्रेस के घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन करने की बात कही गई है। जिसके बाद इसे लेकर देशभर में जमकर सियासत हो रही है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जरूरत पड़ी तो छत्तीसगढ़ में भी बजरंग दल को बैन करने की सोचेंगे। अभी कर्नाटक की समस्या के हिसाब से वहां बैन किया गया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!