National

वर्जिनिटी टेस्ट में दुल्हन फेल, पंचायत ने लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें हैरान करने वाला मामला

राजस्थान। भीलवाड़ा जिले में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की शादी के बाद वर्जिनिटी टेस्ट में पास नहीं तो ससुराल वालों ने उसे घर से निकला दिया। इतना आरोपी ससुराल वालों गांव में पंचायत भी बुलाई। पंचायत ने तुगलकी फरमान सुनाते हुए लड़की और उसके परिवार पर 10 लाख रुपय का जुर्माना लगा दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला शहर के बागोर थाना इलाके का है। 11 मई 2022 को इलाके में रहने वाली 24 साल की युवती का शादी बागोर में हुई थी। कुकड़ी प्रथा के तहत शादी के बाद लड़की का वर्जिनिटी टेस्ट किया गया, लेकिन वह टेस्ट पास नहीं कर पाई। उसके पति और ससुराल वालों ने टेस्ट पास न कर पाने का कारण पूछा तो लड़की ने बताया कि शादी से पहले उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। यह बात पता चलते ही ससुराल वाले भड़क गए। पति और सास ने लड़की के साथ जमकर मारपीट की।

शादी के आठ दिन बाद 18 मई को लड़की के सुसराल वालों ने भादू माता मंदिर में समाज की पंचायत बुलाई गई। जिसमें लड़की के परिवार वालों को भी बुलाया गया। पंचायत में लड़की वर्जिनिटी टेस्ट में फेल होने की बात हुई तो उसके परिवार वालों ने बताया कि शादी के पहले उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। उस दौरान इसकी रिपोर्ट भी सुभाष नगर थाने में दर्ज कराई गई थी। उस पंचायत ने कोई फैसला नहीं दिया, लेकिन 31 मई को एक बार फिर पंचायत बुलाई गई। जिसमें पंच-पटेलों ने तुगलकी फरमान सुना दिया। पंचायत ने लड़की और उसके परिवार पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और कहा कि इस रकम से अनुष्ठान किया जाएगा।

जुर्माने की रकम नहीं देने के कारण पांच महीने से लड़की के ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे। आखिर उनकी प्रताड़ना से तंग आकर लड़की और उसके परिवार वालों ने बागोर थाने में केस दर्ज कराया। पीड़िता की ओर से शनिवार रात दर्ज कराई गई एफआईआर में पुलिस ने पति, ससुर और सास के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है शुरुआती जांच में मामला सही पाया गया है। केस की जांच की जा रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!