NationalDelhi NCR

Independence Day: तिरंगा साफा पहन PM मोदी ने 9वीं बार लाल किले से फहराया राष्ट्रध्वज, पढ़ें प्रधानमंत्री के सम्बोधन की खास बातें

नई दिल्ली: भारत के लिए आज बेहद ही गौरवशाली व ऐतिहासिक दिन है. पूरा देश आज आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह लाल किले की प्राचीर से 7.30 बजे तिरंगा फहराया। यह 9वां मौका है, जब उन्होंने भारत के पीएम के तौर पर स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारा तिरंगा आन बान शान के साथ लहरा रहा है।

लाल किले से पीएम मोदी ने कहा कि कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले बापू, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, बाबासाहेब अम्बेडकर, वीर सावरकर के प्रति नागरिक आभारी हैं। कार्तव्य पथ ही उनका जीवन पथ रहा।

पीएम मोदी ने कहा कि यह देश मंगल पांडे, तात्या टोपे, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद, अशफाकउल्ला खान, राम प्रसाद बिस्मिल और ब्रिटिश शासन की नींव हिलाने वाले हमारे असंख्य क्रांतिकारियों का आभारी है। पीएम मोदी ने कहा कि हिंदुस्तान का कोई कोना, कोई काल ऐसा नहीं था, जब देशवासियों ने सैंकड़ों सालों तक गुलामी के खिलाफ जंग न की हो, जीवन न खपाया हो, यातनाएं न झेली हो, आहुति न दी हो। आज हम सब देशवासियों के लिए ऐसे हर महापुरुष को, हर त्यागी और बलिदानी को नमन करने का अवसर है।

13 अगस्त से चल रहा हर घर तिरंगा अभियान

केंद्र सरकार की अपील पर इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत हर घर तिरंगा अभियान से हुई है। 13 से 15 अगस्त तक सभी देशवासियों से अपने घर पर तिरंगा लगाने की अपील की गई थी, जिसके चलते हर गली-मोहल्ले और ऐतिहासिक इमारतों पर तिरंगे का रंग चढ़ा नजर आया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!