ChhattisgarhKorba

मासूम भाई-बहन की नदी में डूबने से मौत, शादी की खुशियों में छाया मातम

कोरबा। जिले में दो मासूम भाई-बहनों की हसदेव नदी में डूबने से मौत हो गई है। दोनों भाई शादी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसर गया है। यह मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

Related Articles

जानकारी के अनुसार, उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरमाल गांव में शादी कार्यक्रम चल रहा था। बच्चों के बड़े पिता सनत पटेल सुबह नदी के घाट में नहाने पहुंचे तो वहां बच्चों का कपड़ा मिला। जिसके बाद अनहोनी की आशंका पर खोजबीन से बच्चों के नदी में डूबने का खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मासूमों के शव को बरामद किया। घटना में देवारमाल के रहने वाले संतोष पटेल की पुत्री ज्योत्सना 6 वर्ष और पुत्र 3 वर्षीय रेयांश की मौत हो गई है। मामले में उरगा पुलिस वैधानिक कार्रवाई उपरांत जांच में जुट गई है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!