IPL 2023 : ऋषभ पंत एक्सीडेंट के बाद आज पहली बार मैदान में आएंगे नजर

आईपीएल को लेकर दर्शकों का पारा इस समय सातेवें आसामान पर है। हर किसी को कोई ना कोई टीम या फिर खिलाड़ी पसंद होता है। ऐसे में आप भी इस समय अपनी पसंद की टीम और खिलाड़ियों को चियरअप कर रहे होंगे। इस बीच आज ऋषभ पंत के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है।
खबर यह है की आज दिल्ली कैपिटल्स का दूसरा मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के साथ होगा और इस दौरान मैदान में आपकों दिल्ली के विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत भी नजर आएंगे। आपकों बता दें की ऋषभ पंत कार हादसे का शिकार हो गए थे। जिसके बाद वो आज तक मैदान में नहीं उतरे है।
अब खबर ये है की ऋषभ पंत तेजी से रिकवर हो रहे हैं, अब वह चोट के बाद पहली बार स्टेडियम में नजर आएंगे। वैसे आपकों बता दें की ऋषभ पंत खेलने के लिए मैदान में नहीं उतरेंगे बल्कि टीम का स्पोर्ट करने क लिए वो स्टेडियम में पहुंचेंगे। आपकों बता दें की एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट के तौर पर डेविड वॉर्नर दिल्ली टीम की कमान संभाल रहे हैं।