National

इसरो 2024 में भी गाड़ेगा सफलता के झंडे, 1 जनवरी को EXPOSAT मिशन करेगा लॉन्च

नई दिल्ली / भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने वर्ष 2023 में दुनिया भर में भारत का नाम और ऊंचा किया। इसरो के चंद्र मिशन के कारण भारत चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचने वाला इकलौता देश बना। इसरो ने सूर्य मिशन की भी शुरुआत की। अब 2024 में भी इसरो बड़े और नए कारनामे करने वाला है।
 
इसरो 1 जनवरी PSLV-C58/EXPOSAT मिशन का प्रक्षेपण करने वाला है। (सोमवार) को PSLV XPoSat 10 और पेलोड लॉन्च होंगे। प्रक्षेपण की योजना सुबह 9.10 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से करने की बनाई गई है। इसरो के लिए ये मिशन काफी महत्वपूर्ण है। यह अंतरिक्ष-आधारित ध्रुवीकरण माप में रिसर्च करने वाला इसरो का पहला वैज्ञानिक सैटेलाइट है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!