National

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की बिगड़ी तबीयत…अस्पताल में भर्ती

लखनऊ। जगतगुरु रामभद्राचार्य की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। डॉक्टर ने बताया कि उनकी हालत में सुधार है। वह लाडपुर में रामकथा कर रहे थे, इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।


जानकारी के अनुसार, जगतगुरु रामभद्राचार्य हाथरस के गांव लाडपुर में श्रीराम कथा चल रही है। कथा के आखिरी दिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए आगरा लाया गया। जांच के दौरान फेफड़ों में इंफेक्शन की शिकायत बताई गई है। हालांकि अभी उनकी हालत में सुधार है। 

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!