ChhattisgarhBijapur

ट्रेनिंग के दौरान जवान की मौत

बीजापुर। जिले में बस्तर फाइटर्स फोर्स के एक प्रशिक्षु जवान की ट्रेनिंग के दौरान मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जवान मैदान में दौड़ लगा रहा था। इस बीच वह अचानक जमीन पर गिर गया और खून की उल्टियां करने लगा था। कुछ देर बाद जवान ने दम तोड़ दिया।

Related Articles

जानकारी के मुताबिक, मृत जवान का नाम मुन्नालाल पोयाम (24) है, जो कोंडागांव जिले के दहीकोंगा गांव का रहने वाला था। हाल ही में बस्तरिया बटालियन में भर्ती हुआ था। मुन्नालाल, बीजापुर जिले के धनोरा स्थित CAF कैंप में ट्रेनिंग ले रहा था। गुरुवार को रोज की तरह मैदान में अन्य प्रशिक्षु जवानों के साथ दौड़ लगा रहा था। इस बीच अचानक जमीन पर गिर गया। कुछ देर बाद खून की उल्टी भी किया। साथियों ने अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत जवान के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद गृहग्राम ले जाया जाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!