National

67 वर्षीय बुजुर्ग की Sex के दौरान मौत

कर्नाटक। बीते सप्ताह बेंगलुरु में एक शख्स का शव जेपी नगर इलाके में सड़क के किनारे मिला था. 67 वर्षीय शख्स की मौत को लेकर अब पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस का कहना है कि 17 नवंबर को जिस शख्स का शव मिला था, उसकी मौत का राज सामने आ गया है. पुलिस ने कहा कि 67 साल के कारोबारी की सेक्स के दौरान एपिलेप्टिक (मिर्गी) अटैक यानी ब्रेन स्ट्रोक के चलते मौत हो गई थी. इसके बाद उसकी गर्लफ्रेंड और उसके पति ने कारोबारी की लाश को ठिकाने लगाते हुए एक प्लास्टिक बैग में भऱकर सड़क पर फेंक दिया था. पुलिस ने कारोबारी की फोन कॉल की जांच के आधार पर यह खुलासा किया है.

इसके बाद शाम को बुजुर्ग के घर न लौटने पर बेटे-बहू ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ मिला. देर रात तक उनका घर पर इंतजार होता रहा. आखिरकार बेटे ने सुब्रमण्य नगर थाने जाकर अपने बुजुर्ग पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई. उधर, दूसरे दिन यानी 17 नवंबर को जेपी नगर 6 फेज के पास पुलिस को एक शव मिला. शव संदिग्ध हालत में प्लास्टिक कवर और बेडशीट में लिपटा हुआ था. पड़ताल करने पर शव की शिनाख्त गुमशुदा बाला सुब्रमण्यन के रूप में हुई. परिवार को भी मौके पर बुलाकर मृतक की पहचान कराई गई. फिर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पीएम रिपोर्ट में पता चला कि दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग की मौत हुई है.

Related Articles

Back to top button