NationalPolitical

कमलनाथ ने की कई बड़ी घोषणाएं : बोले- कांग्रेस की सरकार आने पर खेत खलिहान का बिजली बिल माफ

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने प्रेस कॉफ्रेंस की। इस कॉफ्रेंस में वचन पत्र समिति अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह,पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी भी मौजूद रहे। इस दौरान कमलनाथ ने कई बड़ी घोषणाएं भी की है।

कांग्रेस की सरकार आने पर खेत खलिहान का बिजली बिल माफ, किसान का पुराना बिल माफ, अब आगे मुफ़्त बिजली का रास्ता साफ होगा। किसानों के पेंडिंग बिजली बिल माफ किए जाएंगे।

किसानों पर दर्ज प्रकरण वापस लिए जाएंगे। किसानों को सिंचाई के लिए 12 घंटे मुफ़्त बिजली देंगे। किसानों को 5 एचपी तक बिजली मुफ़्त की जाएगी। कमलनाथ ने कहा कि सरकार ने जितना लोन लिया है, उसका खर्च कहा हुआ। हम सरकार में आकर इसकी जांच करेंगे। ये मध्यप्रदेश के व्यक्ति पर कर्जा है।

भाजपा की झूठी घोषणाएं

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि भाजपा की झूठी घोषणाएं है। हमारे प्रदेश की अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर है। प्रदेश में किसानो की आय कम हुई हैं, किसानों का कर्जा बढ़ता जा रहा है। किसानों की संख्या बढ़ती जा रही है कर्जा बढ़ता जा रहा है। हमने 27 लाख किसानो का कर्जा माफ किया।

बीजेपी कह रही है कि हम ब्याज माफ कर रहे हैं। हम कृषि न्याय योजना लायेगे। इसके माध्यम से हम किसानों का कर्जा माफ करेगें। 5 हॉर्स पावर तक बिजली मुफ्त दी जाएगी। किसानों का बकाया बिजली बिल माफ दी जाएगी। 12 घंटे बिजली दी जाएगी। किसानों पर दर्ज अपराधी प्रकरण वापस लिए जाएंगे। चुनाव के समय बहने, संविदा याद आते हैं।

3 लाख तीस हजार करोड़ का कर्ज लिया

पीसीसी चीफ ने कहा कि बीजेपी ने अब तक 3 लाख तीस हजार करोड़ का कर्ज लिया है। मेरा प्रश्न साफ़ है जो इतना कर्ज लिया है, उसका हमें हिसाब चाहिए। बहुत सारे शिलान्यास इसलिए हो रहे है। बस ठेके दे दिए जाए। भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। मेरी बात और शिवराज की बात में अंतर है। ये इन्वेस्टर समिट करते है, कोई इन्वेस्टमेंट नहीं आया। मैंने ऐसा कुछ नहीं किया सम्मेलन। मैंने जो किया उसमें बड़े से बड़े उद्योगपति आए थे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!