National

पंचांग: रविवार को बन रहा शुभ सर्वार्थ सिद्धि योग, जानें पूजा का सही और अशुभ समय

आज 05 अक्टूबर, 2025 रविवार, के दिन आश्विन महीने की शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि है. इस तिथि पर भगवान शिव और कामदेव का शासन है. नई किताबें लिखने, कर्मकांड और नृत्य के लिए अच्छा दिन माना जाता है. आज सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग भी बन रहा है.

5 अक्टूबर का पंचांग

  1. विक्रम संवत : 2081
  2. मास : आश्विन
  3. पक्ष : शुक्ल पक्ष त्रयोदशी
  4. दिन : रविवार
  5. तिथि : शुक्ल पक्ष त्रयोदशी
  6. योग : गंड
  7. नक्षत्र : शतभिषा
  8. करण : तैतिल
  9. चंद्र राशि : कुंभ
  10. सूर्य राशि : कन्या
  11. सूर्योदय : सुबह 06:32 बजे
  12. सूर्यास्त : शाम 06:23 बजे
  13. चंद्रोदय : शाम 04.54 बजे
  14. चंद्रास्त : सुबह 05.08 बजे (6 अक्टूबर)
  15. राहुकाल : 16:54 से 18:23
  16. यमगंड : 12:27 से 13:56

यात्रा के लिए श्रेष्ठ है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र कुंभ राशि में 6:40 से 20:00 तक फैला है. इसके देवता वरुण और नक्षत्र स्वामी राहु हैं. इसे शुभ नक्षत्र नहीं माना जाता है. हालांकि यात्रा करने, आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त करने और मित्रों से मिलने के लिए यह नक्षत्र श्रेष्ठ है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 16:54 से 18:23 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!