National

जानें आज क्या है नया रेट…सोना हुआ सस्ता, चांदी के भी घटे दाम

भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 60829 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो मंगलवार सुबह 60450 रुपये पर आ गया है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी सस्ता हुआ है।

सोने की कीमत 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है। वहीं, चांदी का भाव 71 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 60450 रुपये है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 71568 रुपये है।

आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 60208 रुपये पहुंच गए हैं। वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 55372 रुपये का हो गया है। इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 45338 पर आ गए हैं। वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज सस्ता होकर 35363 रुपये में आ गया है। इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 71568 रुपये की हो गई है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!