ChhattisgarhRaipur

राजधानी में कृष्णा पब्लिक स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलटी, बड़ा हादसा टला

रायपुर। राजधानी में आज बड़ा हादसा टल गया। कृष्णा पब्लिक स्कूल की बस विधानसभा रोड पर पलट गई. बस तेज रफ्तार में थी और स्कूली बच्चों को लेने जा रही थी, इसी दौरान ड्राइवर ने बस पर नियंत्रण खो दिया, जिससे बस अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकराकर वहीं पलट गई.

राहत की बात यह रही कि स्कूल बस में कोई बच्चे सवार नहीं थे, केवल ड्राइवर और कंडक्टर ही सवार थे. वरना कोई बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी.वहीं इस दुर्घटना ने स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. देखना यह होगा कि स्कूल प्रशासन इस मामले में क्या एक्शन लेता है.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!