Chhattisgarh

Ladli Laxmi Yojana: एमपी की बेटियों के खाते में आएंगे 1.43 लाख रुपए, जानें कैसे मिलेगा इस योजना का फायदा

Ladli Laxmi Yojana मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करना और उनके उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करना है। इस योजना के तहत राज्य सरकार बेटियों को जन्म से लेकर 21 साल की उम्र तक अलग-अलग चरणों में आर्थिक सहायता प्रदान करती है।

पहले इस योजना के तहत कुल 1,18,000 रुपये की मदद दी जाती थी, जिसे अब बढ़ाकर 1,43,000 रुपये कर दिया गया है। यानी, योजना का लाभ लेने वाली बेटियां 21 साल की उम्र तक लखपति बन जाती हैं।

Ladli Laxmi Yojana के तहत कक्षा 6 में प्रवेश पर 2000 रुपये, कक्षा 9 में 4000 रुपये, कक्षा 11 और 12 में 6000-6000 रुपये दिए जाते हैं। इसके बाद ग्रेजुएशन या कम से कम दो साल के प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश लेने पर 25,000 रुपये दो किस्तों में मिलते हैं। अंत में 21 वर्ष की आयु पूरी होने पर 1 लाख रुपये की अंतिम राशि दी जाती है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य लिंगानुपात में सुधार लाना, बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना और कन्या भ्रूण हत्या को रोकना है।

Ladli Laxmi Yojana का लाभ लेने के लिए बेटी का जन्म 1 जनवरी 2006 या उसके बाद होना चाहिए। साथ ही, माता-पिता मध्य प्रदेश के स्थायी निवासी हों और आयकर दाता न हों। परिवार में दो या उससे कम बच्चे होने चाहिए।

बेटी का पंजीकरण नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में कराना अनिवार्य है। इन शर्तों को पूरा करने पर ही इस योजना का लाभ उठाया जा सकता है, जिससे बेटियों का भविष्य सुरक्षित और सशक्त बन सके।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!