National

जानें 31 मई 2025 का राशिफल: चंद्रमा का कर्क राशि में गोचर कैसे करेगा आपका दिन प्रभावित?

31 मई 2025 राशिफल: शनिवार को चंद्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहा है, जिससे सभी राशियों पर खास असर पड़ेगा। आइए जानते हैं, आज आपका दिन कैसा रहेगा।

मेष: चंद्रमा चौथे भाव में है। दिन की शुरुआत नई योजनाओं के लिए अनुकूल है। सरकारी लाभ और व्यापार में फायदा मिलेगा। दोपहर बाद थकान महसूस हो सकती है, आराम करें।

वृषभ: तीसरे भाव का चंद्रमा आपको ऊर्जा देगा। पुराने दोस्तों से मिलना होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। दोपहर के बाद वाणी पर संयम रखें। शाम को बाहर खाने से बचें।

मिथुन: आज दूसरे भाव का चंद्रमा आर्थिक लाभ दिला सकता है। कार्यों में थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से हल्का विवाद संभव है।

कर्क: चंद्रमा आपकी राशि में है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। शुभ समाचार मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे, प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे।

सिंह: बारहवें भाव का चंद्रमा खर्च और उलझनों को बढ़ा सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सतर्क रहें। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।

कन्या: आज ग्यारहवें भाव का चंद्रमा लाभ के योग बना रहा है। व्यापार और संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। सेहत पर थोड़ी सावधानी रखें।

तुला: दसवें भाव का चंद्रमा शुरुआत में थोड़ी चिंता दे सकता है, लेकिन दोपहर के बाद स्थितियां सुधरेंगी। वरिष्ठों से सम्मान मिलेगा।

वृश्चिक: नवम भाव का चंद्रमा थकान और आलस्य बढ़ा सकता है। उच्च अधिकारियों से मतभेद संभव हैं। निर्णय लेने से पहले सोच-विचार करें।

धनु: आठवें भाव में चंद्रमा है, स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। कोई बड़ा निर्णय न लें। आज खर्च अधिक हो सकता है।

मकर: सातवें भाव का चंद्रमा रिश्तों को मजबूती देगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं।

कुंभ: छठे भाव का चंद्रमा मेहनत का फल दिलाएगा। कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी। खर्च बढ़ सकता है लेकिन सेहत ठीक रहेगी।

मीन: आज का दिन रचनात्मकता से भरा रहेगा। दोपहर के बाद आर्थिक लाभ होगा, पर गुस्से पर काबू रखें। अधूरे कार्य पूरे होंगे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button