National

सोना-चांदी के ताज़ा रेट : जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड की सही कीमत

सोना-चांदी खरीदने से पहले इनकी कीमतें जांचना बहुत जरूरी है. कीमतें लगातार बदलती रहती हैं. इसलिए खरीदने से पहले लोकल मार्केट या ऑनलाइन इनकी कीमतें जरूर चेक कर लें. यहां हम आपको भोपाल-इंदौर में सोने-चांदी के ताजा भाव बताने जा रहे हैं.

भोपाल में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का भाव

राजधानी भोपाल में कल यानी शुक्रवार  को 22 कैरेट सोना  90,800 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका था, जबकि 24 कैरेट सोना 95,340 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका था. वहीं आज यानी शनिवार 26 अप्रैल को सोने की कीमत स्थिर है. 22 कैरेट सोने की कीमत  90,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 95,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

भोपाल में चांदी की कीमत

चांदी की बात करें तो आज भोपाल में चांदी के भाव स्थिर है. बैंकबाजार डॉट कॉम के मुताबिक शुक्रवार को भोपाल में चांदी 1,11,000 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, वहीं आज शनिवार को 1,11,000 रुपये पर बिकेगी.

इंदौर में चांदी का भाव  1,11,000 रुपये प्रति किलो है. 1 ग्राम का भाव  111 रुपये है.

कैसे पहचाने सोने की शुद्धता

सोने की शुद्धता की पहचान के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा हॉल मार्क दिए जाते हैं. 24 कैरेट सोने के आभूषणों पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है. ज़्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है जबकि कुछ लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं. कैरेट 24 से ज़्यादा नहीं होता और कैरेट जितना ज़्यादा होगा सोना उतना ही शुद्ध होगा.

जानिए 22 और 24 कैरेट सोने में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है. जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादात्तर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!