ChhattisgarhRaipur

Mahadev Satta App : ईडी ने आरोपी संदीप फोगला को कोर्ट में किया पेश, 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल…

 रायपुर। महादेव सट्टा एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संदीप फोगला को गिरफ्तार किया। कोलकाता से पकड़े गए फोगला को आज ईडी के विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। अब इस मामले में आरोपी को 10 फरवरी को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related Articles

ईडी के अधिकारियों ने बताया कि संदीप फोगला को कलकत्ता में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर आरोप है कि वह महादेव सट्टा एप के माध्यम से सट्टे के कारोबार से प्राप्त पैसों को फर्जी कंपनियों और शेयर ट्रेडिंग के जरिए सफेद करता था।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!