National

 कांग्रेस की बड़ी बैठक आज , 2023 का प्लान तैयार करेगी महिला कांग्रेस

आज महिला कांग्रेस पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और ब्लाक अध्यक्षों की होगी समीक्षा बैठक। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेटा डिसूजा आज मध्य प्रदेश दौरे पर आएंगी। जहां वे महिला कांग्रेस पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और ब्लाक अध्यक्षों की समीक्षा बैठक लेंगी। पीसीसी चीफ कमलनाथ भी बैठकों में शामिल होंगे। महासचिव ओनिका मेहरोत्रा और सचिव जसलीन सेठी भी बैठक में शामिल होंगी। यह बैठक सुबह 11 बजे से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी।

लाड़ली बहना योजना को काउंटर करने की रणनीति बनेगी

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के साथ अन्य विषयों पर चर्चा हो सकती है। लाड़ली बहना योजना को काउंटर करने के लिए रणनीति बनेगी। नारी सम्मान योजना और 500 में गैस सिलेंडर जैसे विषयों की महिलाओं के बीच ले जाने पर चर्चा होगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!