NationalBollywoodDelhi NCR

मलाइका अरोड़ा की ड्रेस ने लूटा पूरा जमाना, कीमत ने उड़ाए सभी के होश

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल मलाइका अरोड़ा अपने कमाल के फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। अक्सर उनका स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक इंटरनेट पर वायरल रहता है. मलाइका अरोड़ा अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने से नहीं डरती हैं। एयरपोर्ट से लेकर रेड कार्पेट तक वह अपने लुक्स से लाखों फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने फिल्म मेकर रितेश सिधवानी की पार्टी में अपने बॉयफ्रेंड अर्जुक कपूर के साथ शिरकत की। पार्टी के दौरान एक्ट्रेस ने पर्पल कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी. उनकी इस ड्रेस की कीमत सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. इतनी कीमत में एक आम आदमी आईफोन खरीद सकता है।

मलाइका की इस ड्रेस की कीमत सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज अक्सर महंगे आउटफिट पहनते हैं लेकिन मलाइका अरोड़ा की इस छोटी ड्रेस की कीमत आपको हैरान कर सकती है। दरअसल, पार्टी के दौरान एक्ट्रेस ने पर्पल कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है।

मलाइका अरोड़ा की इस शॉर्ट ड्रेस की कीमत सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। मलाइका की इस ड्रेस की कीमत में आप लेटेस्ट आईफोन खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा द्वारा पहनी गई इस पर्पल ड्रेस की कीमत 1,19,776 रुपये है।

बैकलेस शॉर्ट मिनी ड्रेस में दिखीं मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा बी टाउन की हॉट एक्ट्रेस की लिस्ट में टॉप नंबर पर आती हैं। एक्ट्रेस के इस लेटेस्ट लुक की बात करें तो मलाइका अरोड़ा पार्टी में पर्पल कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आई हैं. एक्ट्रेस के बैकलेस अवतार ने पार्टी की सारी लाइमलाइट चुरा ली। खुले बालों और सिल्वर पर्स के साथ पर्पल ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मलाइका अरोड़ा के इस स्टनिंग अवतार को देखकर न सिर्फ अर्जुन कपूर बल्कि फैंस की भी आंखें खुली रह गईं.

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता

मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। बता दें कि अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा से 12 साल छोटे हैं। मलाइका और अर्जुन कपूर पिछले 5 साल से रिलेशनशिप में हैं। मलाइका अरोड़ा अक्सर इंस्टाग्राम पर अर्जुन कपूर के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!