National

मणिपुर हिंसा की होगी न्यायिक जांच : गृहमंत्री अमित शाह

4 दिनों के लिए मणिपुर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा ऐलान किया है।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि मणिपुर हिंसा की जांच न्यायिक आयोग करेगा। इस आयोग की अगुवाई हाईकोर्ट के रिटायर्ड चीफ जस्टिस करेंगे। इसके अलावा हिंसा से जुड़ी छह मामले की जांच सीबीआई करेगी। वहीं, हिंसा में जान गंवाने वाले लोगों के पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

गलतफहमी की वजह से हुई हिंसा

मणिपुर दौरे के आखिरी दिन इंफाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए शाह ने कहा कि गलतफहमी की वजह से हिंसा हुई है। राज्य विकास के रास्ते पर चल पड़ा था।पिछले छह साल में विकास के बहुत काम भी हुए हैं। जब से मणिपुर में बीजेपी में सरकार आई है, हिंसा मुक्त का ओर बढ़ रहा है। हिंसा में जान किसी भी गई हो, वो दुखद है। पिछले तीन दिनों में मैं अगल-अलग इलाकों में जाकर नागरिकों से मिला हूं।उन्होंने कहा कि मणिपुर में डबल इंजन की सरकार ने विकास के सभी पैमानों खरी उतरी है। 29 अप्रैल को मणिपुर हाईकोर्ट के एक जल्दबाजी भरे फैसले के कारण यहां पर जातीय हिंसा और दो ग्रुप के बीच में हिंसा की शुरुआत हुई। मेरी अपील है कि जिन लोगों के पास हथियार हैं वो उसे सरेंडर कर दें। कल से पुलिस पूरे मणिपुर में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाएगी

राशन कार्ड के जरिए भी लोगों को अनाज दिया जाएगा

आगे केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अगले दो तीन दिनों में रेल सेवा भी बहाल कर दी जाएगी। पूरे राज्य में 15 पेट्रोल पंप 24 घंटे खुले रहेंगे। राशन वितरण के लिए सरकार की ओर से अलग से कैंप लगाया जाएगा इसके अलावा राशन कार्ड के जरिए भी लोगों को अनाज दिया जाएगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!