National

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मनीष सिसोदिया ने निचली अदालत में दायर की जमानत याचिका

नई दिल्ली। मनीष सिसोदिया ने शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के जमानत देने से मना करने के बाद निचली अदालत में जमानत याचिका दायर की है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि जमानत के लिए सीधे-सीधे सर्वोच्च अदालत में पहुंच जाना गलत परंपरा है। ऐसे में अब सिसोदिया राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंच गए हैं।सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को कुछ दिन पहले आठ घंटे की लंबी पूछताछ के बाद उनहें गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद जब सिसोदिया को कोर्ट में पेश किया गया तो उनकी पांच दिन की सीबीआई कस्टडी दी गई थी। अब वो कस्टडी खत्म हो रही है, शनिवार को तय हो जाएगा कि सिसोदिया को राहत मिलती है या नहीं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!