National

आज़ादी गौरव यात्रा’: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, राहुल गांधी समेत कई नेता हुए शामिल

दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद ने दिल्ली में ‘आज़ादी गौरव यात्रा’ निकाली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई।

इस यात्रा का मकसद यही है कि जिन देशवासियों, नेताओं ने इस देश की आज़ादी के लिए जान न्यौछावर की और जिनकी वजह से हम आज़ाद हैं उनको याद करें। हम एकजुट होकर देश के लिए और देश को आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं ने स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस पार्टी की ‘आजादी गौरव यात्रा’ के तहत गांधी स्मृति पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!