रायगढ़ के कई निजी स्कूल बसें फिटनेस टेस्ट में फेल, बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ी चेतावनी

दीपक चौहान रायगढ़: अगर आपका बच्चा जिले के किसी निजी स्कूल में पढ़ता है और स्कूल की बस से आता-जाता है, तो यह खबर आपके लिए गंभीर है। जिला परिवहन विभाग ने हाल ही में कई निजी स्कूल बसों का फिटनेस टेस्ट किया, जिसमें कई बसें खामियों के चलते फेल हो गईं।

इसका मतलब साफ है कि बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है। निजी स्कूल बच्चों से भारी भरकम फीस वसूलते हैं, लेकिन उनकी बसों की फिटनेस और सुरक्षा का ध्यान रखना अनदेखा कर देते हैं। यह स्थिति बेहद चिंताजनक है क्योंकि इन बसों में सफर करने वाले मासूम बच्चों की जान को खतरा हो सकता है।
परिवहन विभाग की इस कार्रवाई को सराहा जा रहा है, जो बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विभाग ने जिन स्कूलों की बसों को फिटनेस टेस्ट में फेल पाया, उन सभी को नोटिस जारी कर सुधार के निर्देश दिए हैं।

पालकों से अपील है कि वे अपने बच्चों के स्कूल बस की सुरक्षा और फिटनेस का खुद भी ध्यान रखें और जरूरत पड़े तो संबंधित अधिकारियों से जांच कराने की मांग करें। बच्चों की सुरक्षा से समझौता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।
यह मामला सभी के लिए चेतावनी है कि बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए, खासकर जब उनकी स्कूल बस जैसी जिम्मेदारी निजी स्कूलों के पास हो।










