ChhattisgarhRaipur

रायपुर में धर्मांतरण की कोशिश, बजरंग दल की दबिश में खुलासा

रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के मुर्राभट्टी इलाके में धर्मांतरण की कोशिश का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रविवार रात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक मकान में चल रही प्रार्थना सभा पर अचानक दबिश दी। बताया जा रहा है कि वहां करीब 70 लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था।

Related Articles

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना रविवार रात करीब 8 बजे की है, जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि भुनेश्वर यादव के मकान में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए हैं। आरोप है कि यहां गरीब और जरूरतमंद लोगों को लालच देकर धर्मांतरण कराया जा रहा था।

बजरंग दल ने मौके पर पहुंचते ही इस गतिविधि का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते इलाके में भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गुढ़ियारी थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में लिया।

फिलहाल पुलिस पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धर्मांतरण की योजना किसने और क्यों बनाई थी। यह मामला रायपुर में धर्मांतरण से जुड़ी संवेदनशीलता को एक बार फिर उजागर करता है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!