National

नड्डा, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज भरेंगे हुंकार…महाराष्ट्र और झारखंड आज थमेगा चुनाव प्रचार

Maharashtra-Jharkhand Assembly Elections: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है. ऐसे में सभी पार्टियां चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं. दोनों राज्यों में आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा. उसके बाद कोई भी राजनेता चुनाव प्रचार नहीं कर पाएगा. बता दें कि महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार (20 नवंबर) को मतदान होगा.

झारखंड में बुधवार को दूसरे चरण का मतदान

वहीं झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए भी इसी दिन वोट डाले जाएंगे. दूसरे चरण में राज्य की कुल 38 सीटों पर मतदान होगा. इससे पहले 13 नवंबर को प्रथम चरण में 43 सीटों पर मतदान हुआ था. वहीं महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे. ऐसे में आज यानी सोमवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी पार्टियों के दिग्गज नेता चुनाव प्रचार के लिए पहुंचेंगे.

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन इन दिग्गज नेताओं की रैलियां

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है.  ऐसे में सभी पार्टियों ने अपने दिग्गज नेताओं को चुनाव प्रचार में उतारा है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार करेंगे. इस दौरान वह ठाणे, सोलापुर और अहमदनगर में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. जबकि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मायानगरी मुंबई में जनसभा और रैली को संबोधित करेंगे. वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन झारखंड में रैली करेंगे.

Related Articles

Back to top button