National

मध्यप्रदेश में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 60 से ज्यादा घरों में लगी आग, 6 लोगों की मौत

नेशनल न्यूज़। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। विस्फोट से आस पास के 60 से ज्यादा घरों में आग लग गई। जिससे शहर में चीख पुकार के साथ भगदड़ मच गई। हादसे में अब तक 6 से ज्यादा लोगों की मौत की सूचना है। हादसे के चलते कई लोगों की जान खतरे में आ गई है और मौत का आकंड़ा बढ़ सकता है। फिलहाल मौके पर फायर बिग्रेड की टीम पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। यह फैक्ट्री मगरधा रोड स्थित है। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है।

एक के बाद एक हुए कई धमाके
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में एक के बाद एक 11 से 15 ब्लास्ट हुए हैं। फैक्ट्री में उस समय 250 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। कई किलोमीटर दूर तक भूकंप जैसे झटके महसूस किए गए। वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी हालात पर काबू करने की कोशिश कर रहे हैं।

भूकंप जैसे धमाके के साथ कई किमी तक फैला बारूद
अवैध रूप से हजारों क्विंटल बारुद से दस किलोमीटर तक धमाका हुआ। हजारों परिवार सड़क पर आ गए। सड़क पर शव और घायल पड़े नजर आ रहे हैं। शहर में दहशत का मौहाल बना हुआ है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!