National

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…आंधी तूफान के साथ होगी भारी बारिश

UP Weather: देश के कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग की मानें तो यूपी के इन जिलों में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश होने वाली है. इसके कारण लोगों को तपत वाली गर्मी से राहत मिलेगी.

जानकारी के लिए बता दें कि अब मौसम विभाग ने आने वाले 4 दिनों के लिए बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. इसके मुताबिक कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है.

राजधानी लखनऊ में बुधवार यानी 8 मई से मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि पश्चिमी के सक्रिय होने की वजह से प्रदेश के कई इलाकों में बादल छा सकते हैं. इसके साथ ही तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है. लखनऊ आईएमडी ने 8 मई से लेकर 12 मई तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है.

यूपी के इन जगहों पर बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो यूपी के खैरी, सीतापुर, पीलीभीत, हरदोई, बहराइच, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा बस्ती, श्रावस्ती, बलरामपुर, महाराजगंज गोरखपुर, अम्बेडकर नगर, अयोध्या, उन्नाव, कानपुर, कानपुर देहात, फतेहपुर, बांदा, हमीरपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, मैनपुरी, आगरा, महामाया नगर, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, प्रतापगढ़ समेत अन्य जिलों में 12 मई को आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!