ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ विभाग में रोटी मेकर खरीद घोटाले का आरोप, मंत्री ने मांगी रिपोर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग पर एक बार फिर खरीद-फरोख्त में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। यह मामला रोटी मेकर मशीन से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, जिस मशीन की बाजार में कीमत लगभग 50–60 हजार रुपये है, वही विभाग ने 7 लाख 95 हजार रुपये में खरीदी।

Related Articles

मंत्री ने मांगी रिपोर्ट

मामले की गंभीरता को देखते हुए आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने विभागीय प्रमुख सचिव से 7 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। मंत्री ने आदेश में कहा कि लगातार शिकायतें आ रही हैं कि विभाग बाजार मूल्य की तुलना में कई गुना अधिक राशि पर सामान खरीद रहा है।

पिछले आरोप और सोशल मीडिया का दबाव

सूत्रों के अनुसार, विभाग पर पहले भी महंगी दरों पर खरीदारी की शिकायतें आती रही हैं। सोशल मीडिया पर हाल ही में इस मुद्दे को लेकर उठे सवालों ने प्रकरण को और तूल दे दिया है। लोगों का आरोप है कि विभाग की खरीद प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है।

रोटी मेकर मशीन की खरीदी पर जांच

जानकारी के अनुसार, रायपुर जिले में संचालित ‘प्रयास संस्था’ के तहत खरीदी गई रोटी मेकर मशीन के लिए कलेक्टर स्तर पर लिखित शिकायत भी दर्ज हुई है। अब देखना यह है कि जांच में इस खरीद घोटाले की असली तस्वीर कब सामने आती है और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!