ChhattisgarhRaipur

टीएस सिंहदेव का भाजपा पर निशाना, ओपी चौधरी ने किया पलटवार

रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “अंग्रेज चले गए, औलाद छोड़ गए” कहावत भाजपा पर पूरी तरह सटीक बैठती है। सिंहदेव का आरोप है कि भाजपा अंग्रेजों की विभाजनकारी राजनीति को आगे बढ़ा रही है।

सिंहदेव ने पोस्ट में यह भी कहा कि बहुसंख्यकों को डराना, अल्पसंख्यकों को अमानवीय बताना और नफरत फैलाकर वोट मांगना भाजपा का राजनीतिक हथकंडा है। उन्होंने चुनाव आयोग से सवाल किया कि क्या किसी राजनीतिक दल को इस तरह के नफरती और विभाजनकारी वीडियो साझा करने की अनुमति होनी चाहिए।

ओपी चौधरी ने किया पलटवार

सिंहदेव के बयान पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के कौन करीब था यह सब जानते हैं। भाजपा देश की सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करते हुए काम कर रही है। चौधरी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सोनिया गांधी रिमोट से सरकार चलाती थीं और देश पर पहले हक अल्पसंख्यकों का है, यह कांग्रेस ने पीएम से कहवाया था।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!