ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ में मानसून हुआ एक्टिव ,33 जिलों में यलो अलर्ट, अंधड़ और वज्रपात की भी चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 26 जून से प्रदेशभर में व्यापक बारिश की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है।

Related Articles

बीते 24 घंटों में राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई, जिससे तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली। माना में अधिकतम तापमान 34.1°C और पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 22.0°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा और बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हैं, जिससे अगले दिनों में बारिश तेज होने के संकेत हैं।मध्य प्रदेश रेसिपी

रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ में बारिश की बौछारें
राजधानी रायपुर में आज आकाश मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बिलासपुर और रायगढ़ में भी सोमवार को बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। वहीं बलरामपुर जिले में सबसे अधिक 40 मिमी बारिश दर्ज की गई है। पिछले छह दिनों में राज्य में 22.69 मिमी औसत बारिश हुई है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी 33 जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। आगामी दो दिनों तक मानसून की रफ्तार धीमी रह सकती है, लेकिन इसके बाद एक बार फिर तेज़ बारिश होने के आसार हैं।

सरगुजा में बाढ़ ,चार लोग बहे
तेज बारिशके चलते सरगुजा में मैनी नदी में आई बाढ़ में मां-बेटे समेत चार लोग बह गए। दो महिलाओं के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि दो बच्चों की तलाश जारी है। यह घटना ढोड़ागांव क्षेत्र की है, जहां सभी पुटू (जंगली मशरूम) बीनने गए थे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!