National

ईरान ने इजरायल के यरुशलम और तेल अवीव पर किया हमला, ट्रंप के सीजफायर एलान के बाद ईरान का फिर अटैक; 3 की मौत

यरूसलम। इजरायल की फौज ने मंगलवार को अपने नागरिकों को आगाह किया कि ईरान की तरफ से मिसाइलें दागी गई हैं। इसके साथ यरुशलम और तेल अवीव में भी धमाकों की आवाज सुनी गई है। इसके अलावा ईरानी मिसाइल से बीरशेबा इमारत पर हमला हुआ है। इस हमले में कम से कम 3 लोगों की मौत हुई है और कई इजरायली घायल हुए हैं।

ये हमला उस वक्त हुआ जब इजरायल और ईरान के बीच जंग को रोकने की बातचीत का माहौल बन रहा था। लेकिन इस ताजा हमले ने दोनों मुल्कों के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है।

इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने बताया कि ईरान से मिसाइलें दागे जाने की वजह से देश भर में सायरन बजने लगे। ये हमला ईरानी समयानुसार सुबह 4 बजे के बाद हुआ। इससे पहले ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहा था कि अगर इजरायल अपनी हवाई हमले बंद कर दे, तो ईरान भी जंग को रोक देगा।

ठंडे बस्ते में चली जाएगी सीजफायर डील
इजरायल की फौज ने अपने नागरिकों को हिदायत दी थी कि वो सुरक्षित ठिकानों में चले जाएं। ताजा हमले की वजह से सीजफायर को लेकर चल रही बातचीत पर सवालिया निशान लगा दिया है। ईरान और इजरायल के बीच पहले से ही तनाव चरम पर है।

ईरानी विदेश मंत्री के बयान के बाद उम्मीद थी कि शायद जंग टल जाए। मगर इस मिसाइल हमले ने हालात को और पेचीदा कर दिया है। इजरायल की सेना ने कहा कि वो हर तरह के हमले का जवाब देने के लिए तैयार है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!