National

Morbi Bridge Collapse Updates: गुजरात के ब्रिज हादसे में अब तक 140 से ज्यादा लोगों की मौत! 170 का रेस्क्यू

गांधीनगर: गुजरात के मोरबी में रविवार शाम दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. इस भयावह हादसे में केबल सस्पेंशन ब्रिज टूटने से करीब 400 लोग मच्छु नदी में गिर गए। हादसे में 140 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इनके शव मोरबी के सिविल हॉस्पिटल में पहुंचा दिए गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिल रही ताजा जानकारी के मुताबिक, मरने वालों में 50 से ज्यादा बच्चे और महिलाएं हैं, वहीँ 70 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 170 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। हादसे में राजकोट के भाजपा सांसद मोहन कुंदरिया की फैमिली के 12 लोगों की जान चली गई।

यह पुल पिछले 6 महीने से बंद था। हाल ही में करीब 2 करोड़ रुपए की लागत से इसके मरम्मत का काम पूरा किया गया था। दिवाली के एक दिन बाद यानी 25 अक्टूबर को इसे आम लोगों के लिए खोला गया था। जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर (02822243300) जारी किया है। इसके अलावा घायलों के इलाज के लिए मोरबी और राजकोट हॉस्पिटल में इमरजेंसी वार्ड बनाया गया है।

एक नजर अपडेट्स पर…

-सुबह भी आर्मी, NDRF और SDRF की टीमों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मच्छू नदी में पानी कम करने के लिए चेक डैम तोड़ा जा रहा है।

-मामले में ब्रिज की मैनेजमेंट कंपनी पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। जांच के लिए कमेटी बनी है।

-PM मोदी का अहमदाबाद में होने वाला रोड शो रद्द। पीएम केवड़िया से मोरबी जा सकते हैं।

एक मीडिया से बातचीत में मोरबी के भाजपा सांसद मोहन कुंडारिया ने बताया कि ब्रिज टूटने से जहां लोग गिरे, वहां 15 फीट तक पानी था। कुछ लोग तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन कई लोग झूले पर अटके रहे।

सड़क एवं भवन विभाग मंत्री जगदीश पांचाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह पुल नगर निगम के दायरे में आता है। निगम के अधिकारियों ने बताया कि ब्रिज की क्षमता 100 लोगों की है, लेकिन रविवार की छुट्टी होने के चलते हादसे के वक्त ब्रिज पर 400 से 500 लोग जमा थे। इसी के चलते ब्रिज बीच से टूट गया।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!