ChhattisgarhRaipur

प्रदेश में खुलेंगे दो दर्जन से अधिक नए धान खरीदी केंद्र

 रायपुर:   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में धान खरीदी का महाभियान के दूसरे सप्ताह तक किसानों से समर्थन मूल्य पर 3 लाख 23 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। धान के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 653.77 करोड़ रुपये का भुगतान जारी कर दिया गया है। अब तक 1.05 लाख किसानों ने धान बेचा है।

Related Articles

गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष 110 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन अनुमानित है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए राज्य में 25.92 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 1.86 लाख नये किसान है। राज्य में धान खरीदी के लिए 2497 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों में 28 नए धान खरीदी केन्द्र खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। इस साल किसानों से सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है।

खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि आज 11 नवम्बर को 22 हजार 333 किसानों से 71 हजार 712 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। इसके लिए किसानों को आज 29 हजार 375 टोकन जारी किए गए थे। इनमें टोकन तुंहर हाथ एप्प के द्वारा 3077 टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस की धान खरीदी के लिए राज्य में धान उपार्जन के लिए 27 हजार 353 टोकन तथा तुंहर हाथ एप के जरिये 3,667 टोकन जारी किए गए हैं। राज्य में धान खरीदी निर्बाध रूप से जारी है। अधिकारी धान की व्यवस्था पर निरंतर निगरानी बनाए हुए हैं। धान खरीदी को लेकर कहीं से किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है।

वहीं, राज्य सरकार द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 एवं आगामी खरीफ विपणन वर्षों के लिए 28 नए धान खरीदी केन्द्र खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। धान खरीदी केन्द्रों में नियमों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है।

राज्य के इन जिलों में खुलेंगे नए धान खरीदी केन्द्र

राज्य सरकार द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए
खरीफ विपणन वर्ष 2022-23
Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!