Ambikapur

बिजली गिरने से हुई मां-बेटे की दर्दनाक मौत, 3 लोग घायल

Related Articles

अंबिकापुर। लंबे इंतजार के बाद बीते गुरुवार को छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में जोरदार बारिश हुई है। इस दौरान बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक के शारदापुर में बिजली गिरने से मां-बेटे की मौत हो गई है। वहीं तीन लोग घायल हो गए। बरतीकला में बिजली गिरने से 10 मवेशियों की भी मौत हो गई है। बारिश के दौरान तेज गड़गड़ाहट से लोग बहुत ज्यादा डर गए है।

बता दें कि, शारदापुर गांव में ग्रामीण अपने-अपने खेतों में व्यस्त थे। धान की रोपाई का काम चल रहा था। बीते गुरुवार दोपहर धनबसिया और उसका बेटा हिमाचल भी खेतों में थे। आसपास के खेतों में अन्य लोग भी काम कर रहे थे। अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। आसमान में गड़गड़ाहट शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए मां-बेटे एक ही छतरी के नीचे छिप गए। आसपास और भी लोग थे। इसी बीच बिजली गिरी। इसकी चपेट में मां-बेटे आ गए। आसपास के लोग भी चपेट में आ गए। आनन-फानन में सभी को निजी वाहनों से अस्पताल ले जाया गया था। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने धनबसिया और हिमाचल को मृत घोषित कर दिया। बाकी लोगों की हालत सामान्य है। इसी बीच जौ की फसल के खुले खेत में बिजली गिरने से 10 भेड़ों की भी मौत हो गई और इनमें कुछ बकरियां भी थीं। घटना से पशुपालकों को आर्थिक नुकसान हुआ है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!