National

मप्र के सीएम शिवराज सिंह का बयान, कहा – सरकारी योजनाओं से बेटियों को वरदान मानने लगा समाज

MP NEWS – मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, राज्य सरकार की योजनाओं के कारण आज समाज बेटियों को वरदान मानने लगा है। इसके साथ उन्होंने कहा कि, प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के साथ सामाजिक क्रांति भी हो रही है। ( MP NEWS ) सीएम शिवराज रविवार को सीहोर जिले की भैरूंदा तहसील के ग्राम पिपलानी में गोंड और कोरकू समाज के 425 से अधिक जोड़ों के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने नव-दम्पतियों पर पुष्प-वर्षा कर आशीर्वाद दिया।

हमारी बेटियां पढ़-लिखकर आत्म-निर्भर बन रही हैं – सीएम

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि, यह सौभाग्य की बात है कि, योजना के शुरु होने से प्रदेशव स्तरीय सामूहिक विवाह सम्मेलन लगातार जारी हैं। लाड़ली लक्ष्मी योजना से राज्य की वजह से राज्य में लिंगानुपात के अंतर काफी कमी आई हैं। इस योजना के कारण आज लोग बेटियों को अभिशाप नहीं वरदान मानने लगे हैं। हमारी बेटियां पढ़-लिखकर आत्म-निर्भर बन रही हैं। सीएम ने आगे कहा कि, बेटियों की शिक्षा का इंतजाम और विवाह का खर्च राज्य की बाजेपी सरकार उठा रही हैं।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना भी गरीब बहनों की जिंदगी को बदल देगी

सीएम शिवराज सिंह ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, स्थानीय निकाय चुनावों और सरकारी नौकरियों में आरक्षण के प्रावधान से राज्य की महिलाएं सशक्त हुई हैं। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना भी गरीब बहनों की जिंदगी को बदल देगी। योजना में 23 से 60 वर्ष की बहनों को अब समाज एवं परिवार में मान-सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर मिलेगा। योजना में अब तक एक करोड़ 21 लाख बहनें फार्म भर चुकी हैं। प्रत्येक पात्र बहन को योजना का लाभ 1000 हजार रुपये जून माह से मिलना शुरू हो जाएगा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!